अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ और भव्य महाप्रसादी से गूंजा श्रीकृष्णा कैंपस
अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ और भव्य महाप्रसादी से गूंजा श्रीकृष्णा कैंपस
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल हेडलाइंस, भोपाल।
नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री कृष्णा कैंपस, प्रियंका नगर, कोलार रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार, 27 सितम्बर 2025 को शाम 4 बजे कलश स्थापना एवं पूजन से हुई। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पं. सतीश जी ने अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर बालकाण्ड का पाठ प्रारंभ किया। आरंभ होते ही तेज आंधी, वर्षा और बादलों की गड़गड़ाहट ने वातावरण को और अधिक दिव्य बना दिया, जिसे श्रद्धालुओं ने भगवान के आगमन का शुभ संकेत माना।
रविवार, 28 सितम्बर को हवन, पूर्णाहुति एवं भव्य आरती सम्पन्न हुई। इसके बाद भक्तों को महाप्रसादी वितरित की गई। विशेष रूप से अंतिम तिवारी जी द्वारा भावपूर्वक बनाई गई खीर ने सभी का मन मोह लिया और प्रसाद का स्वाद श्रद्धालु लंबे समय तक याद करेंगे।
इस आयोजन की प्रेरणा कैंपस के श्रद्धालु परिवारों के सामूहिक भाव से मिली। विशेष रूप से ब्राह्मण परिवार निवासी श्री आनंद तिवारी जी ने इस आयोजन की पहल की, जिसमें महिला मंडल ने भी माता रानी के चरणों में गरबा नृत्य कर भक्ति भाव व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सपना सूरज मंगल, दीपा सिन्हा, सुनील कुलकर्णी, सुरेंद्र जी, मधु सक्सेना, रंजना पांडेय, पूजा सक्सेना, नितिन राजपूत, आयुष तिवारी, ममता गजेंद्र, श्रद्धा अमित शर्मा, मोहिनी बहनजी, वर्षा मनीष भावसार, गिरीश शर्मा, संदीप तिवसकर, सुरुचि वर्मा, सतीश गौड़, आशा राजपूत, सुरेश ब्यौहार, मथुरा दूबे, देवेश पाण्डेय, जगदीश अधिकारी, ऊषा बृजेंद्र पटेल सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। सभी रहवासियों ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि 20 हजार रुपये की संगीतमय मंडली भी उतना आनंद नहीं दे सकती, जितना इस सामूहिक भावपूर्ण पाठ में मिला।
इस अवसर पर पूरा वातावरण “श्रीराम जय राम जय जय राम” के मंगलमय जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
स्थान – राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण, श्री कृष्णा कैंपस, प्रियंका नगर, कोलार रोड, भोपाल
