हाजी मोहम्मद हारून पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

जमीयत उलमा मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी समिति की चुनावी बैठक सम्पन्न

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल, 29 सितम्बर 2025 – जमीयत उलमा मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी समिति की चुनावी बैठक भोपाल में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर संगठन का प्रांतीय चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से हाजी मोहम्मद हारून को पुनः जमीयत उलमा मध्यप्रदेश का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

 

सभा में चार उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष का भी चुनाव हुआ। जिनमें चार निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष चुने गए –

मुफ्ती अब्दुर्रहीम क़ासमी (भोपाल)

मौलाना हाफ़िज़ तैय्यब खरगोन (खरगोन)

सुहैल मिर्ज़ा एडवोकेट (आष्टा)

मुनीर अहमद (इंदौर)

साथ ही, डॉ. मेहरुल हसन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

इस प्रांतीय चुनावी बैठक में राज्यभर से जमीयत उलमा मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। चुनाव दिल्ली मुख्यालय से पधारे केंद्रीय पर्यवेक्षकों की देखरेख मैं हुआ , जिनमें 

जनाब कारी मोहम्मद यामीन (नाज़िम-ए-आला, जमीयत उलमा पश्चिमी यू.पी.)

जनाब अतीकुर्रहमान कुरैशी ( संयोजक, मिसाली ज़िला, गुजरात)

मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्ला उसामा (उपाध्यक्ष, जमीयत उलमा उत्तरप्रदेश)

मौलाना अब्दुल जब्बार पाशा

मौलाना मोहम्मद अज़हरुद्दीन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने अपने उद्बोधन में कहा:

 

> “जमीयत उलमा मध्यप्रदेश के सभी कार्यकारणी सदस्य और नवनिर्वाचित पदाधिकारी अब और अधिक तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ संगठन के कार्य को आगे बढ़ाएँ। कोई भी पद नई जिम्मेदारियों को लेकर आता है, जिन्हें हमें ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ निभाना चाहिए। मौजूदा हालात में आवश्यकता है कि जमीयत उलमा-ए-हिंद को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा इसे समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचाया जाए। जब संगठन मजबूत होगा तभी हम कौम, मिल्लत और देश की और बेहतर सेवा कर पाएँगे।”