तीन पीढ़ियों का एक ही जन्मदिन!"राय परिवार" में अनोखा संयोग, खुशी का पर्व बना 30 सितम्बर

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल, 30 सितम्बर।

जीवन में संयोग कई बार चौंकाते हैं, लेकिन भोपाल के राय परिवार में ऐसा अनोखा संयोग है जो किसी पर्व से कम नहीं। परिवार की तीन पीढ़ियों – पूर्व जॉइंट कमिश्नर (विकास) डॉ. राजेश राय, उनके पिता श्री जी.एल. राय (89 वर्ष) और पुत्र शिवांश राय (17 वर्ष) – तीनों का जन्मदिन एक ही दिन 30 सितम्बर को आता है।परिवार का यह दुर्लभ संयोग हर साल 30 सितम्बर को उत्सव का रूप ले लेता है। घर-आंगन खुशियों से गूंज उठता है और परिजन इसे किसी त्यौहार की तरह मनाते हैं।परिवार की स्तंभ श्रीमती द्रौपदी राय (माता) और श्रीमती मधु राय (पत्नी) के साथ रिश्तेदारों व शुभचिंतकों की शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार चलता रहता है।गौर करने वाली बात यह है कि यह केवल संयोग नहीं, बल्कि तीनों पीढ़ियों में जन्मदिन का यह सिलसिला बिना किसी अंतराल के लगातार चला आ रहा है, जो इसे और भी अद्वितीय बनाता है।

संपादक संतोष योगी एवं समाचार पत्र परिवार ने राय परिवार को इस अनोखे अवसर पर ढेरों बधाइयां और मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।