नवरात्रि पर सर्व मांग्लयम समूह की अनूठी पहल – ग्रामीण अंचलों में कन्या पूजन व सामग्री वितरण
नवरात्रि पर सर्व मांग्लयम समूह की अनूठी पहल – ग्रामीण अंचलों में कन्या पूजन व सामग्री वितरण
भोपाल हेडलाइंस, संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल।
नवरात्रि पर्व पर सर्व मांग्लयम समूह ने सामाजिक सरोकारों से जुड़कर भक्ति और सेवा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। समूह ने भोपाल के समीप गांव मेधा टोला में कन्या पूजन के साथ आवश्यक सामग्री का वितरण किया और गांव की समृद्धि में सहयोग का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के संयोजक पंडित रमाकांत शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी संस्कृति को समझने के साथ संवाद और समन्वय स्थापित करना है। कार्यक्रम में ममता शर्मा, सिंपल सिंह, जाह्नवी दीक्षित, जितेंद्र परमार, ऋषभ शर्मा, जे.पी. शर्मा, पद्मश्री शुक्ला, उमाशंकर टिकेरिया, लीलाधर नेमा, अमित दुबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया और सभी ने मिलकर गांव की प्रगति व सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
