थ्रिफ्ट सोसाइटी विवाद: सत्यमेव जयते पैनल और महालक्ष्मी समूह ने सीटू यूनियन से समर्थन वापस लिया
थ्रिफ्ट सोसाइटी विवाद: सत्यमेव जयते पैनल और महालक्ष्मी समूह ने सीटू यूनियन से समर्थन वापस लिया
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में हालिया दलबदल और विवादों के बीच एक नया मोड़ आया है। सत्यमेव जयते पैनल और महालक्ष्मी समूह ने भेक्टू सीटू यूनियन से अपना समर्थन वापस ले लिया है। पैनल संयोजक नरेश सिंह जादौन ने कहा कि थ्रिफ्ट में सत्ता के लिए शपथ पत्रों का उल्लंघन हुआ है, जिससे संस्था की छवि को नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि पैनल के तीनों संचालकों ने स्टांप पेपर पर दिए गए अपने शपथ पत्र तोड़ते हुए स्वयं को पैनल से अलग कर लिया है। साथ ही, मेडिकल कमेटी, सेफ्टी कमेटी और दो स्पेशल पास भी वापस करने का निर्णय लिया गया है।
एचएमएस यूनियन में शामिल हुए महालक्ष्मी समूह के संरक्षक कैलाश नारायण मालवीय ने इसे परंपरागत राजनीति की घुसपैठ बताया और कहा कि इससे सदस्यों का विश्वास कमजोर हुआ है। नारायण बरखानिया ने बताया कि साथियों से चर्चा के बाद अब एचएमएस यूनियन में शामिल होने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि उसने थ्रिफ्ट विवाद से दूरी बनाई हुई है। एचएमएस नेतृत्व ने नरेश सिंह जादौन और उनके सहयोगियों को उचित सम्मान देने का आश्वासन दिया है। इस घटनाक्रम के बाद यूनियन चुनाव 2027 में एचएमएस यूनियन को सबसे मजबूत स्थिति में माना जा रहा है।
