भोपाल में श्री दुर्गा उत्सव चल समारोह की तैयारियाँ जोर पर

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल।

श्री सिद्धविनायक मंच द्वारा इस वर्ष भी भव्य श्री दुर्गा उत्सव चल समारोह 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार शाम 7 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल भारत टॉकीज, सेन्ट्रल लाइब्रेरी के पास, भोपाल निर्धारित किया गया है।

 

आयोजन समिति के अध्यक्ष विवेक चौरसिया ने बताया कि यह आयोजन धर्म और संस्कृति के संरक्षण एवं समाज को एकजुट करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस दौरान विशेष आकर्षण के रूप में 21 चांदी के मुकुट भी रहेंगे।

 

समारोह में देवी माँ की शोभायात्रा और विविध धार्मिक झाँकियाँ निकलेंगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। आयोजकों ने भोपाल सहित आसपास के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन अवसर पर शामिल होकर धर्ममय वातावरण का हिस्सा बनने की अपील की है।