आमासेल मै दुर्गा नवमी पर कन्या भोजन एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया
आमासेल मै दुर्गा नवमी पर कन्या भोजन एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया
भोपाल हेडलाइंस,
सिराली संवाददाता
संजय योगी की खबर
7805953532
आमासेल
हरदा जिले के ग्राम आमासेल में आज दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक आस्था के साथ कन्या भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में पहले कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया, इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गांव के सभी वर्गों के लोग एक साथ जुटे और श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण किया।
भक्तिमय माहौल में आयोजित इस आयोजन में ग्रामीणों ने इसे गांव की एकता और परंपरा का प्रतीक बताया। दुर्गा नवमी पर आयोजित यह सामूहिक कार्यक्रम पूरे गांव के लिए उत्साह और आस्था का केंद्र बना रहा।
