नवाचार / नई पहल पांच मित्रों की अनुकरणीय पहल ..

गुनखेड़ में वरिष्ठ मातृ शक्ति वंदन सम्मान समारोह संपन्न

 

भोपाल हेडलाइंस, संतोष योगी योगी की खबर

 99932 68143

 

गुनखेड़।

फूलों की खेती के लिए प्रसिद्ध ग्राम गुनखेड़ में इस वर्ष नवरात्रि पर्व के अवसर पर एक अनूठी पहल की गई। गांव के पांच मित्रों एवं संगम मंडल के सहयोग से वरिष्ठ मातृ शक्ति वंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु की मातृ शक्तियों का सम्मान किया गया।

समारोह में मातृशक्ति को श्रीफल, ओम ध्यान स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांव की वरिष्ठ मातृ शक्ति श्रीमती सरस्वती नारायणराव काले की अध्यक्षता रही।मुख्य अतिथि के रूप में श्री नरेंद्र परिहार थाना प्रभारी आठनेर, सुश्री आस्था जैन कार्यपालन अधिकारी नगर परिषद आठनेर, श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती सुषमा मनोज जगताप अध्यक्ष नगर परिषद आठनेर और ग्राम सरपंच उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री अरुण वागद्रे (वैष्णवी प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी व वैष्णवी मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल), श्री सुनील काले, श्री राजु चिल्हाटे, श्री हरिओम कनाठे (राष्ट्रपति अंगरक्षक), अंतिम वागद्रे (हरिओम इलेक्ट्रॉनिक्स) तथा श्री हंसराज चढ़ोकार (इंदौर) का विशेष योगदान रहा।

संगम मंडल और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें महेंद्र कनाठे, हन्नू कनाठे, कृष्णा गावंडे, गीतेश मालवीय, राजु वागद्रे (भोपाल), धनराज वागद्रे, शैलेंद्र गावंडे, बलदेव चद्रोकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल रहे।

इस कार्यक्रम का संचालन हरिओम कनाठे ने किया।

वरिष्ठ मातृ शक्तियों ने इस सम्मान से अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और उनके आत्मविश्वास में नई ऊर्जा और उत्साह झलक रहा था। यह अनुकरणीय पहल समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देती है कि परिवार और समाज की नींव रखने वाली मातृशक्ति का सम्मान ही सच्ची संस्कृति है।