रामपुरा में कतीया समाज द्वारा 35 वर्षों से माता जी की स्थापना, नवरात्रि पर भव्य भंडारे का आयोजन
रामपुरा में कतीया समाज द्वारा 35 वर्षों से माता जी की स्थापना, नवरात्रि पर भव्य भंडारे का आयोजन
भोपाल हेडलाइंस।
सिराली संवाददाता संजय योगी, 7805953532
रामपुरा में नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर कतीया समाज ने विगत 35 वर्षों से चली आ रही माता जी की स्थापना की परंपरा को उत्साहपूर्वक निभाया। इस वर्ष भी समाजजन एवं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन नवदुर्गा उत्सव समिति, दाना बाबा चौक, रामपुरा के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर महेश चंद्र भैसारे (पूर्व सरपंच), बसंत ठेकेदार, रामसिंह सेजकर, कालूराम सेजकर (पार्षद, वार्ड क्रमांक 14), पुराण प्रसाद मंडलेकर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मौके पर मौजूद पार्षद कालूराम सेजकर ने बताया कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा पिछले तीन दशकों से निरंतर निभाई जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में भी यह परंपरा उसी उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी रहेगी।
भंडारे में समाजजन और श्रद्धालुओं ने मिलकर माता जी का सम्मान किया और कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण रहा।
