छिदगांव सिंगाजी महाराज मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की
छिदगांव सिंगाजी महाराज मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की
भोपाल हेडलाइंस
सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
छिदगांव।
ग्राम छिदगांव तमोली स्थित सिंगाजी महाराज मंदिर परिसर में आज बड़े ही धूमधाम से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर मंदिर में भोलेनाथ की स्थापना की गई, वहीं तीन स्थानों पर माता रानी की प्रतिमाएं भी स्थापित की गईं।
भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक आयोजन में भाग लिया और गांव की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। मंदिर के पुजारी संजू योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां प्रतिदिन भजन-कीर्तन आयोजित किए जाते हैं। नवरात्रि पर्व पर बलराम राजपूत द्वारा कॉलोनी में विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि सिंगाजी मंदिर की स्थापना को 20 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और निरंतर श्रद्धालुओं का आस्था व विश्वास यहां बढ़ता जा रहा है।
