संतोषी विहार एवं काली मंदिर में विशाल भंडारा संपन्न, मातृशक्ति को किया गया सम्मानित

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल, गोविंदपुरा अयोध्या बायपास संतोषी विहार एवं काली मंदिर प्रांगण में महाकाल मोशन पिक्चर्स एवं महाकाल बिल्डर्स के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।इस अवसर पर फिल्म निर्माता एवं प्रोड्यूसर श्रीमती मंजू गौतम द्वारा माताओं और बहनों को साड़ी, चुनरी एवं श्रीफल उपहार स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी इस पहल ने आयोजन को सामाजिक और सांस्कृतिक गरिमा से सराबोर कर दिया।

 

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन भक्ति, सेवा और सम्मान की भावना के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

 

श्रीमती मंजू गौतम ने कहा, "मातृशक्ति का सम्मान ही सच्चे संस्कारों की पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल भंडारा करना नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना, सेवा करना और संस्कृति से जोड़े रखना है।"

 

भंडारे के सफल आयोजन पर समस्त स्थानीय जनता ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की कामना की।