विजयदशमी पर अवधपुरी क्षेत्र में हुआ भव्य शस्त्र पूजन, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर

 99932 68143

 

भोपाल, अवधपुरी विजयदशमी के पावन अवसर पर अवधपुरी क्षेत्र में भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। यह आयोजन कालीबाड़ी, अवधपुरी तिराहा एवं गोविंदपुरा स्थित राजपूत समाज के शक्ति मंदिर में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। समाज में वीरता और धर्म रक्षा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपने-अपने शस्त्रों के साथ पूजन में भाग लिया।

 

भोजपुरी समाज के अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह ने इस अवसर पर कहा, "शस्त्र ही हमारी रक्षा करते हैं, इसलिए उनका पूजन करना हमारा नैतिक और सांस्कृतिक कर्तव्य है। विजयदशमी रावण के अंत और धर्म की विजय का प्रतीक है, ऐसे में शस्त्र पूजन हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।"कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. योगेश श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, कामेश्वर सिंह, जेपी प्रसाद, बृजेश सिंह, अभिजीत सिंह, भूषण सिंह, अक्षय वर सिंह, विकास सिंह एवं सूरज प्रताप सिंह प्रमुख रहे। सभी ने शस्त्रों का पूजन कर समाज में एकजुटता और शक्ति का संदेश दिया कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों की भारी भीड़ रही, और पूरे उत्सव का माहौल धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से परिपूर्ण रहा।