गौरवपूर्ण परंपरा का उत्सव

भोपाल में श्री राजपूत महापंचायत द्वारा विजयादशमी पर शस्त्र पूजन व शौर्य प्रदर्शन का भव्य आयोजन

 

 संतोष योगी की खबर

 99932 68143

 

भोपाल विजयादशमी के पावन पर्व पर भोपाल स्थित खेरिया हाउस, चूना भट्टी, कोलार रोड में श्री राजपूत महापंचायत द्वारा पारंपरिक शस्त्र पूजन, अश्व पूजन, तलवारबाजी, और निशानेबाजी जैसे शौर्य से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन राजपूताना वीरता, गौरव और संस्कृति की अमिट छवि प्रस्तुत करता है इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "शस्त्र हमारी संस्कृति का अहम अंग हैं, ये न केवल आत्मरक्षा के प्रतीक हैं, बल्कि राष्ट्र रक्षा के संकल्प का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि शस्त्रों की पूजा हमारे प्राचीन ग्रंथों एवं परंपराओं से जुड़ी हुई है, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं।सचिव अभय सिंह परमार ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "हर घर में शस्त्र होने चाहिए – ये हमारी शान हैं, पहचान हैं और सम्मान भी। हम अपने पूर्वजों की परंपराओं को जीवित रखकर नई पीढ़ी में स्वाभिमान और आत्मबल का संचार कर रहे हैं।"

इस आयोजन में बड़ी संख्या में राजपूत सरदार और युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने पारंपरिक परिधान में भाग लेकर आयोजन की भव्यता को और भी गौरवशाली बना दिया। इस अवसर पर श्री राघवेंद्र सिंह तोमर, कु अभय सिंह परमार, मेजर जनरल टी पी एस रावत, केदार सिंह तोमर, इंदल सिंह सेंगर, उपेंद्र सिंह तोमर, ज्ञानेंद्र सिंह तोमर, आदि