पार्षद राजू राठौर एवं बालिस्ता रावत ने सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान
पार्षद राजू राठौर एवं बालिस्ता रावत ने सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर
99932 68143
मोहनदास करमचंद गांधी जी ( महात्मा गांधी ), लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस, शताब्दी दिवस पर वार्ड 73 के पार्षद, वरिष्ठ नेता राजू राठौर एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भोपाल जिला प्रभारी बालिस्ता रावत ने गोविंदपुरा विधानसभा वार्ड 73 शिवनगर कालोनी चौरसिया समाज शादी हॉल पर वार्ड 73 के दरोगा सहित सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर किया सम्मान ।
राजू राठौर ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की मेहनत से शहर, मोहल्लों में सफाई, स्वच्छता बनी रहती है जिसके कारण जनता स्वस्थ रहते है । बालिस्ता रावत ने बताया कि आम जनता दुर्गंध से अस्वस्थ हो जाते है, किंतु सफाई कर्मचारी दुर्गंध में जाकर शहर की स्वच्छता और जनता के स्वास्थ्य के लिए सफाई करते है ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता नर्बदा प्रसाद सचान, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रामदयाल धाकड़, पुरुषोत्तम चौरसिया, बिंदा चौहान, धर्मा डांगी, हीरालाल साहू ने भी सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान ।
