ईडन गार्डन सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा गरबा , डांडिया व माँ नवदुर्गा के सजीव झांकी के साथ नवरात्रि महोत्सव संपन्न हुआ।

 

 

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर

 99932 68143

 

नवरात्रि उत्सव के पावन पर्व पर, ईडन गार्डन सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा सप्तमी के शुभ अवसर पर ध्वनि एवं प्रकाश के विशेष संयोजन द्वारा महिसासुर वध व माँ नवदुर्गा के सजीव झांकी का कालोनी के बच्चों के द्वारा बहुत ही मनोरम चित्रण किया गया।

      इस विशेष नयनाभिराम सजीव झांकी को कॉलोनी के सैकड़ो रहवासी सदस्यों द्वारा सराहा गया और इस सुंदर आयोजन को देखकर सभी मंत्र मुग्ध हुए।

       सजीव झांकी का चित्रण कॉलोनी के सांस्कृतिक सचिव श्री होमन लाल साहू एवं श्रीमती तृप्ति श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ।

       कार्यक्रम में विशेष सहयोग श्री शेखर लिल्हारे, श्री रुपेश बिसेन, श्री रविन्द्र फरकारे,श्री सुरेश पण्डाग्रे, श्रीउमेश नामदेव ,श्री दिलीप माहेश्वरी, श्री संजीव पटेल , श्री हीरालाल पटेल,श्री योगेश पुणेकर जी, श्री गुलाबराव पवार जी का रहा। 

     सजीव झांकी में किरदार निभाने वाले बच्चों में प्रमुख रूप से मां नवदुर्गा के नौ स्वरूपो ,ऋषि मुनि , महिषासुर ,राक्षस सेना,भक्तों के रूप को सजाने एवं संवारने के लिए कॉलोनी की मातृ शक्तियो का भी सहयोग अतुलनीय रहा।

   इस प्रकार की सजीव झांकी की कॉलोनी में प्रतिवर्ष आयोजित की जाती हैं।

  कार्यक्रम समाप्ति पर ईडन गार्डन रखरखाव रहवासी समिति के अध्यक्ष श्री बेदिलाल श्यामकर जी द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम की बहुत सराहना की और आने वाले वर्षों इसी तरह के आयोजनों में और ज्यादा सहयोग करने की बात कही।

   गरबा, डांडिया,समूह नृत्य, भजन संध्या और सुंदरकांड, पुरुषकार वितरण का आयोजन भी नवरात्रि के दौरान किए गए।

    नवमी के दिन हवन ,कन्या भोज महाप्रसाद (भंडारे) के बाद दशहरे के दिन माताजी के विसर्जन के साथ यह नवरात्रि उत्सव संपन्न हुआ।

      उत्सव के दौरान प्राप्त प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार किया गया।