सिराली में भव्य रावण दहन कार्यक्रम किया गया आतिशबाजी और भक्ति सुरों ने बांधा समां
सिराली में भव्य रावण दहन कार्यक्रम किया गया आतिशबाजी और भक्ति सुरों ने बांधा समां
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
सिराली।
नगर परिषद सिराली के गल्ला मंडी प्रांगण में दशहरे के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कैलाश चंद्र अग्रवाल ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता सीता की पूजा-अर्चना कर की। इसके पश्चात रावण का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अनीता कैलाश चंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्याम बुचा, सीएमओ जयंत वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र मालवीय, पार्षद राहुल शाह, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम राजपूत, पार्षद कालूराम सेजकर, पार्षद बहादुर सिंह ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि भागवत राजपूत, समाजसेवी शंभू सोमानी, मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा, पत्रकार संजय योगी, पत्रकार संजू दुबे,सहित अनेक जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शानदार आतिशबाजी की गई, जिसने वातावरण को उल्लास से भर दिया। वहीं, अरुण गोर और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन पंकज गुप्ता एवं वेदप्रकाश शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में बलराम राजपूत, महेश सगर, शैतान सिंह राजपूत, रामकृष्ण लखोरे, विनय शर्मा, कान्हा अग्रवाल, शंभू कनोजिया पत्रकार, हरिओम गौर पासी सहित नगर परिषद के कर्मचारी, पुलिस प्रशासन और नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शा


मिल हुए।
