विजयादशमी पर बेलदार समाज ने परंपरानुसार हल्दुल बाबा पर चढ़ाया निशान 

 

भोपाल हेडलाइंस

सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532

 

सिराली। दुलीया 

विजयादशमी पर्व पर परंपरानुसार इस वर्ष भी बेलदार समाज द्वारा हल्दुल बाबा पर निशान चढ़ाया गया। यात्रा की शुरुआत रामू लूनिया के निवास से हुई, जो पुरानी बस स्टैंड, मुख्य चौराहा होते हुए भव्य शोभायात्रा के रूप में हल्दुल बाबा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और नृत्य के बीच यात्रा में "हल्दुल बाबा की जय" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।समिति के सदस्य वीरेंद्र चौहान ने बताया कि हर वर्ष बड़े धूमधाम से निशान चढ़ाने की परंपरा निभाई जाती है, जिसमें समाज के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और समाज की प्रगति की कामना की जाती है।कार्यक्रम में हल्दुल बाबा समिति के अध्यक्ष श्याम लूनिया, उमाशंकर, श्रीकिशन चौहान, मदन लूनिया, शेषनारायण लूनिया, घनश्याम लूनिया, चंपालाल लूनिया, रामभरोस लूनिया, संजय लूनिया, रामकृष्ण लूनिया, रामदास लूनिया, मुकेश लूनिया, रामचंद्र चौहान, रामलाल लूनिया, लक्की लूनिया सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।