भोपाल में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भव्य चल समारोह 07 अक्टूबर को
भोपाल में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भव्य चल समारोह 07 अक्टूबर को
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल।
संपूर्ण भारत में 07 नवंबर 2025 को भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसी कड़ी में भोपाल वाल्मीकि उत्सव मेला समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है।समिति ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि चल समारोह दिनांक 07 अक्टूबर 2025, दिन मंगलवार शाम 7 बजे निकाला जाएगा, जिसकी शुरुआत शिव कालका मंदिर, पानी की टंकी शाहजहांनाबाद से होगी।
समिति अध्यक्ष शेखर श्रवण, चल समारोह अध्यक्ष सुनील भगत चौहान, सचिव चिमन लाल चांवरिया, उपाध्यक्ष जितेंद्र पारोचे, संयोजक चेन सिंह चौहान, अमित झा, दीपक डागर, प्रवक्ता नीतेश चनाल, कोषाध्यक्ष भगवान दास मारोठे, एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि चल समारोह में गुरुजी रथ, रामायण की झांकियां, भगवान वाल्मीकि जी के जीवन पर आधारित दृश्यों की प्रस्तुति, ढोल-ताशे, अखाड़े, भजन मंडलियां, लोकनृत्य कलाकार, लव-कुश के साथ भगवान राम का अश्व तथा डीजे मुख्य आकर्षण रहेंगे।
चल समारोह शाहजहांनाबाद चौराहा, रेजीमेंट रोड, मिलेट्री गेट, कबीटपुरा, शर्मा कॉलोनी होते हुए श्री राम वाल्मीकि विसर्जन घाट पर संपन्न होगा। इसके उपरांत विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में उन युवा प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर वाल्मीकि समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
गुरुजी रथ एवं झांकियां
ढोल-ताशे और अखाड़े
लोकनृत्य व भजन मंडली
भगवान राम का अश्व और लव-कुश प्रसंग
समाज के गौरवशाली युवाओं का सम्मान
विशाल भंडारा व प्रसादी वितरण
