टिमरनी की मना मंडलेकर का चयन कराटे सीरीज मलेशिया हेतु, देश का करेंगी प्रतिनिधित्व
टिमरनी की मना मंडलेकर का चयन कराटे सीरीज मलेशिया हेतु, देश का करेंगी प्रतिनिधित्व
भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर
7805953532
टिमरनी।
तिनका सामाजिक संस्था की सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी मना मंडलेकर ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। मना का चयन कराटे सीरीज मलेशिया के लिए हुआ है, जहां वह भारतीय टीम के मुख्य कोच हंसई भरत शर्मा एवं KIO मध्यप्रदेश के टेक्निकल डायरेक्टर गौरव सिंधिया के मार्गदर्शन में माइनस 55 किलो भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मना मंडलेकर की यह उपलब्धि उन सभी बालिकाओं के लिए प्रेरणा बनी है जो विद्यालयीन कठिनाइयों, विवाह के दबाव या आर्थिक अभाव के चलते अपने सपनों को अधूरा छोड़ देती हैं।
उनके कराटे प्रशिक्षक शिहान रितेश तिवारी ने बताया कि मना पहले भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजयी रह चुकी हैं। उन्होंने समाज में फैली लैंगिक भेदभाव जैसी बाधाओं को तोड़कर यह मुकाम हासिल किया है।
गौरतलब है कि अब तक मना मंडलेकर 76,000 से अधिक बच्चों को निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण दे चुकी हैं और यह अभियान लगातार जारी है।
इस उपलब्धि पर तिनका सामाजिक संस्था, स्पॉन्सर्स एवं शुभचिंतकों ने मना को हार्दिक बधाई दी। वहीं टिमरनी नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज एवं एस.डी.एम. संजीव नागु ने भी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए मना से उम्मीद जताई कि वह पदक जीतकर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगी।
यह प्रतियोगिता 3 से 5 अक्टूबर 2025 तक कुआला लुम्पुर, मलेशिया
में आयोजित होगी।
