मध्य प्रदेश में योगी नाथ महासंघ में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति*
*मध्य प्रदेश में योगी नाथ महासंघ में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति*
संतोष योगी की खबर
99932 68143
योगी नाथ महासंघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बुद्धनाथ चौहान ने संगठन का विस्तार करते हुए तीन महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। महंत श्री लोकनाथ योगी जी को प्रदेश संरक्षक, दीपक नाथ चौहान जी को प्रदेश महासचिव और रोहित नाथ भाटी को उपाध्यक्ष और भुजबल योगी जी को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।
महंत श्री लोकनाथ योगी जी लाला हरदौल मंदिर महाकाली मां दरबार डीआईजी बंगला बैरसिया रोड भोपाल के महंत हैं और कई दायित्वों का निर्वहन करते हुए निरंतर समाज के उत्थान के लिए कार्य करते हैं। दीपक नाथ चौहान जी छिंदवाड़ा जिले के नगर निगम में अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं और नाथ समाज जिले के पूर्व सचिव के पद पर रह चुके हैं। भुजबल योगी जी सागर जिले से हैं और नाथ समाज में निरंतर सक्रिय रहते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। और रोहित नाथ भाटी जी सीहोर जिले के हैं और शिक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
इन नियुक्तियों से संगठन को मध्य प्रदेश में और अधिक मजबूती मिलेगी और समाज के उत्थान के लिए काम करने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम कुमार पुन्डिर के नेतृत्व में संगठन मजबूती से काम कर रहा है और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। समाज के प्रति सच्ची निष्ठा और भाव रखने वाले इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी।
इन नियुक्तियों पर राष्ट्रीय युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राहुल जोगी जी और राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोस्वामी दादा जी ने प्रसन्नता व्यक्त की है और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। सभी सामाजिक बंधुओं और मित्रों ने भी इन नियुक्तियों पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
