खुदिया ग्राम में पोषण माह कार्यक्रम आयोजित

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 

7805953532

 

सिराली (हरदा)।

हरदा जिले की तहसील सिराली सेक्टर के ग्राम खुदिया में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोषण मटका भी भरा गया, जिसमें ग्रामवासियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

कार्यक्रम 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 12 अक्टूबर तक चलेगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने संयुक्त रूप से आयोजन को सफल बनाया। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की उपस्थिति और निगरानी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

इस दौरान महिलाओं और बच्चों को पोषण के महत्व की जानकारी दी गई तथा संतुलित आहार, हरी सब्ज़ियों, अनाज और दूध के सेवन पर बल दिया गया। ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य और कुपोषण उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।