सर्व भारतीय हिंदू बंगाली संगठन ने नवरात्रि विसर्जन पर लगाया सेवा स्टॉल

 

संजय योगी की खबर 7805953532

 

खिरकिया। नवरात्रि विसर्जन के पावन अवसर पर, सर्वो भारतीय हिंदू बंगाली संगठन खिरकिया के सदस्यों ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए भक्तों की सेवा की। विसर्जन यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालुओं के लिए संगठन द्वारा एक चाय-पानी का स्टॉल लगाया गया। संगठन के सदस्यों ने स्वयं स्टॉल पर खड़े होकर पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से भक्तों का स्वागत किया और उन्हें जलपान कराया। इस दौरान, संगठन के नेशनल चिफ जनरल सेक्रेटरी डॉ. आलोक कुमार हीरा ने बताया की सेवा और सहयोग हिंदू धर्म की मूल भावना है, और नवरात्रि जैसे पवित्र अवसर पर भक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। स्थानीय लोगों ने सर्व भारती हिंदू बंगाली संगठन के इस मानवीय और सराहनीय प्रयास की जमकर प्रशंसा की, इस पहल ने समाज में आपसी सद्भाव और सेवा भाव का भी संदेश दिया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री तुषार कुमार राय, नेशनल चिफ जनरल सेक्रेटरी आलोक कुमार हीरा, मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल संतरा तथा गोविंद सिकदर, देवाशीष बरई,नीतीश कुमार बागची,प्रकाश विश्वास, सुभराजित विश्वास ,मिलन विश्वास, प्रीतम विश्वास ,राज बरई ,सुब्रतो विश्वास ,मुकेश राय ,शेखर मालाकार उपस्थित रहें।