विद्यायक प्रतिनिधि विनोद साहू ने श्री कृष्णा मंच से दुर्गा जी झांकी अध्यक्षों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मान
विद्यायक प्रतिनिधि विनोद साहू ने श्री कृष्णा मंच से दुर्गा जी झांकी अध्यक्षों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मान
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भारतीय जनता पार्टी के नेता, विधायक प्रतिनिधि विनोद साहू के नेतृत्व में गोविंदपुरा विधानसभा वार्ड 73 शिवनगर कालोनी के मुख्य मार्ग पर श्री कृष्णा मंच, श्री दुर्गा जी महोत्सव चल समारोह के अंतर्गत झांकी के अध्यक्षों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भोपाल जिला प्रभारी बालिस्ता रावत, वार्ड 72 के पार्षद, जोन 16 के अध्यक्ष विकास पटेल, वार्ड 73 के पार्षद राजू राठौर, मंडल उपाध्यक्ष विजय गौतम, आयोजक विनोद साहू ने दुर्गा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया एवं झांकियों के अध्यक्षों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया ।
कार्यक्रम में प्रताप भानु शर्मा, बलराम रजक, शुभम राठौर, संदीप अहिरवार, रामदयाल धाकड़, आकाश रैकवार, भगवानदास रॉय, दीपक विश्वकर्मा, जगदीश साहू सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
