राष्ट्रीय सामाजिक-सांस्कृतिक एक्सपो 2025 पैग़ाम-ए-इंसानियत कार्यक्रम का आयोजन.
राष्ट्रीय सामाजिक-सांस्कृतिक एक्सपो 2025
पैग़ाम-ए-इंसानियत कार्यक्रम का आयोजन.
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपालः इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोपाल के सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में दिनांक 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय सामाजिक-सांस्कृतिक प्रदर्शनी 2025 एवं पैगाम-ए-इंसानियत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।यह कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से आरंभ होगा, जिसमें स्कूल, कॉलेज एवं मदरसों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। आयोजन के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, काउंसलिंग सेशन तथा सामूहिक निकाह जैसी सामाजिक गतिविधियों शामिल की गई हैं। पहला दिन 24 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
सुन्नत तरीके से बिना दहेज़ के सामूहिक निकाह का आयोजन
निकाह क्विज प्रतियोगिता एवं
फन-ए-किरात (कुरआन पाठ शैली) का प्रदर्शन इन कार्यक्रमों के विजेताओं को 81,00,000 नकद इनाम और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।दूसरा दिन - 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार)
नेशनल हीरोज किड्स फैंसी ड्रेस शो जूनियर और सीनियर सामान्य ज्ञान क्विज चैंपियनशिप
"इंडिया: विज़न & मिशन" विषय पर चर्चा मंच प्रेरणादायक भाषण, करियर काउंसलिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट सेशन
*कुल इनाम राशि 1,00,000 एवं प्रमाण पत्र तीसरा दिन 26 अक्टूबर 2025 (रविवार)
जूनियर इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता महिलाओं का विशेष संबोधन (खवातीन का बयान)
सीरत प्रतियोगिता (हज़रत मोहम्मद स.अ.व. की जीवनी पर आधारित) विजेताओं को 1,00,000 के इनामात और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी धर्मों के सम्मानित धर्मगुरु कौमी एकता, गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। विशेष सुविधाएं (तीनों दिन):करियर काउंसलिंग (शिक्षा और रोजगार हेतु) मेडिकल हेल्प कानूनी सहायता (लीगल हेल्प) ब्लड डोनेशन परिवार परामर्श (फैमिली काउंसलिंग) मोटीवेशनल लेक्चर
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 10 अक्टूबर 2025*प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु समय रहते रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं।इच्छुक अभिभावक संपर्क करें: 75098
28212,8770389093
