नगर के गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में हुआ 51 फुट का रावन का पुतला दहन, पहली बार दिखे नगर के प्रबुद्ध जन मंच पर, हुआ भव्य कार्यक्रम आयोजित

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 

 

खिरकिया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष नगर परिषद द्वारा रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा हरदा जिले के खिरकिया नगर में पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर परिषद द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। भव्य शोभायात्रा और आतिशबाजी दशहरा के अवसर पर नगर में उत्सव का माहौल रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अंधेरिया बाबा मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई रावण दहन स्थल पर पहुंची। रावण दहन से पहले स्थल पर भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसके बाद नगर परिषद ने आकर्षक आतिशबाजी की। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी और पटाखों का यह अद्भुत नजारा देखने के लिए दर्शक बड़ी संख्या में उमड़ पड़े। आतिशबाजी के बाद, बुराई के प्रतीक 51 फीट के रावण के पुतले को धूं-धूं कर भस्म किया गया, जिसके साथ ही जय श्री राम के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

*सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*

इस विशाल आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसडीओपी रोबोट गिरवाल थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के तैनात रहे। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र शर्मा, इंजीनियर तहसीलदार लवीना घाघरे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ व्यापारीगण और हजारों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। इस तरह, खिरकिया में दशहरा का पर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भव्य शोभायात्रा और 51 फीट के रावण के दहन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो नागरिकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

*हुआ भजन संध्या का आयोजन*

कार्यक्रम स्थल पर नगर परिषद द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। बागेश्वर म्यूजिकल ग्रुप खिरकिया के गायक कलाकार मोहित सीटोंके द्वारा सुंदर-सुंदर राम जी के भजनों की प्रस्तुति दी । इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संगीत में ढोलक पर छोटू श्रीवास बेंजो पर अजय राजपूत आर्गन संजय विश्वकर्मा पेड पवन नायक संजू नामदेव तोताराम मीणा हर्ष राजपूत कार्यक्रम का संचालन दीपक माहेश्वरी द्वारा किया गया।