शहनाज़ अख्तर के भजनों से गूंजा पिपलानी, लाखों भक्तों ने लहराया श्रद्धा का सागर

डॉ राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी एकता मंच के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह की अगुवाई में आयोजित हुआ ऐतिहासिक आयोजन

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल, गोविंदपुरा – भक्ति संगीत के अद्भुत संगम का दृश्य उस समय देखने को मिला जब विश्वप्रसिद्ध भजन सम्राट शहनाज़ अख्तर ने अपनी स्वर मधुर आवाज से पिपलानी क्षेत्र को भक्तिरस में डुबो दिया। डॉ राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी एकता मंच एवं देव आशीष बिल्डर एंड डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर की महापौर श्रीमती मालती राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी धनोतिया, और भोजपुरी समाज के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पार्षद जीत राजपूत दीपक गुप्ता असाटी एवं कार्यक्रम आयोजन कर्ता पुरुषोत्तम सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई। पूरे आयोजन में श्रद्धालु झूमते रहे, तालियों की गूंज और भक्ति की लहरों से पंडाल गूंज उठा।

 

 

---

 

* *पुरुषोत्तम सिंह की अगुवाई में भक्ति की ऐतिहासिक रात, भोजपुरी एकता मंच का अद्भुत योगदान*

 

*देव आशीष बिल्डर एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था के साथ मिलकर रचा नया इतिहास*

 

भक्ति, श्रद्धा और संगीत के इस महोत्सव में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डॉ राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी एकता मंच के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया और शहरवासियों को एक अद्वितीय सांस्कृतिक संध्या प्रदान की।

 

पुरुषोत्तम सिंह एवं प्रमोद सिंह देव आशीष ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "भोपाल की आत्मा में भक्ति बसती है, और हम इसे बार-बार ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रकट करते रहेंगे।"

 

 

---

 

🎶 जब भजन बोले, भीड़ झूमी – शहनाज़ अख्तर की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुआ भोपाल

 

भोजपुरी एकता मंच और पुरुषोत्तम सिंह ने फिर रच दिया भक्ति का इतिहास

 

कार्यक्रम की प्रमुख आकर्षण रहीं शहनाज़ अख्तर, जिन्होंने जैसे ही मंच संभाला, पूरा पंडाल भक्ति के रंग में रंग गया। ‘राम नाम की लगन’, ‘शिव तांडव’ जैसे भजनों पर जनसमूह झूमता रहा।

 

इस भव्य आयोजन के सूत्रधार पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि आगे भी इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भोजपुरी समाज के उत्थान और जनजागरण के लिए आयोजित किए जाते रहेंगे। देव आशीष बिल्डर, और डॉ. राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था की साझा मेहनत ने इस रात को अविस्मरणीय बना दिया।

मंच संचालन गुड्डू भाई ने किया