मध्य प्रदेश में योगी नाथ महासंघ में नई नियुक्तियां — संगठन विस्तार की दिशा में मजबूत कदम

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 

टिमरनी/योगी नाथ महासंघ, मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बुद्धनाथ चौहान ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस अवसर पर पांच महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

महंत श्री लोकनाथ योगी जी को प्रदेश संरक्षक, दीपक नाथ चौहान को प्रदेश महासचिव, रोहित नाथ भाटी और राजेश नाथ योगी को उपाध्यक्ष तथा भुजबल जोगी को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

महंत श्री लोकनाथ योगी जी लाला हरदौल मंदिर महाकाली मां दरबार, डीआईजी बंगला, बैरसिया रोड भोपाल के महंत हैं और लंबे समय से समाज सेवा व धार्मिक कार्यों में सक्रिय हैं। दीपक नाथ चौहान छिंदवाड़ा नगर निगम में अधिकारी हैं और पूर्व में नाथ समाज के जिला सचिव रह चुके हैं। राजेश नाथ योगी हरदा जिले से हैं और समाज तथा राजनीति दोनों क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वहीं भुजबल जोगी सागर जिले से हैं और पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा में भी योगदान दे रहे हैं। रोहित नाथ भाटी सीहोर जिले से हैं और शिक्षक के रूप में समाज में प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बुद्धनाथ चौहान ने कहा कि “प्रदेश कार्यकारिणी लगभग पूर्ण हो चुकी है, जल्द ही सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। मुझे विश्वास है कि नव नियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को सशक्त बनाएंगे।”

इन नियुक्तियों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम कुमार पुंडीर, हरदा राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष इंजीनियर राहुल जोगी और राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोस्वामी दादा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

नाथ समाज की एकता, उत्थान और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के उद्देश्य से योगी नाथ महासंघ लगातार कार्यरत है। इन नई नियुक्तियों से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।