राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ साकेत नगर सिद्धेश्वरी बस्ती द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ साकेत नगर सिद्धेश्वरी बस्ती द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी योगी की खबर
99932 68143
भोपाल — राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ साकेत नगर सिद्धेश्वरी बस्ती के तत्वावधान में आज एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और देशभक्ति का परिचय देते हुए सहभागिता की।
पथ संचलन में साकेत नगर और सिद्धेश्वरी बस्ती के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। संचलन के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेश्वर जी, अवधेश सिंह, अभिजीत सिंह, कृष यादव, संदीप सिंह, विकास मेहरा, भोपाल गोविंदपुरा से राजेश्वर जी सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री मनोज अरजरिया जी, श्री बृजेश चौहान जी, श्री प्रदीप उमरे, श्री जितेंद्र साटनकर, श्री सुरजीत प्रसाद, श्री राजेश शर्मा एवं स्वप्निल प्रधान का विशेष योगदान रहा।
पथ संचलन का उद्देश्य समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
