भोपाल में विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति महासंघ का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल, विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति महासंघ का एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर भोपाल के ABVP भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस शिविर में प्रदेश के सभी 55 जिलों के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य शामिल 

मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक गण :

1. राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर दादू जी महाराज

2. मध्यप्रदेश शासन की मंत्री एवं विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति कल्याण विभाग की मुखिया आदरणीया कृष्णा गौर जी

3. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ज्ञानसिंह जी बघेल

4. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जी.एस. धनगर

5. राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं कार्यालय प्रभारी श्री मधुसुदन जी 

• शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुँचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

• इसके लिए संगठन ने वरिष्ठ टीम, युवा शक्ति शाखा, नारी शक्ति शाखा एवं विद्यार्थी शक्ति शाखा का गठन किया है। साथ ही प्रदेश, जिला, मंडल और ग्राम स्तर तक कोर कमेटी के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र वितरित किए गए।

शिविर में सभी जिलों के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।