ऑल इंडिया 10th गोल्ड कप चैंपियनशिप में लॉयल वेव्स फुटबॉल क्लब का दबदबा — तीन कैटेगरी में जीते खिताब

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल — ऑल इंडिया 10th गोल्ड कप चैंपियनशिप में लॉयल वेव्स फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों कैटेगरी में विजय हासिल की।

 

अंडर-19 गर्ल्स कैटेगरी में लॉयल वेव्स की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए बिरला क्लब राजस्थान को फाइनल मुकाबले में 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

 

वहीं अंडर-15 गर्ल्स कैटेगरी में टीम ने सूरत गुजरात की टीम को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर जीत दर्ज की।

 

इसी के साथ अंडर-13 बॉयज कैटेगरी में भी लॉयल वेव्स फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सैंडी FC नागपुर को पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब जीता।

 

क्लब प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी और कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, टीमवर्क और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है।

क्लब ने अपने सभी पेरेंट्स का दिल से आभार जताया, जिन्होंने हमेशा टीम पर भरोसा बनाए रखा और बच्चों का हौसला बढ़ाया।