बिल्डिंग से मजदूर की मौत, लापरवाही के आरोप में रामधुन का आयोजन

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल के मिसरोद इलाके में स्थित शीतल धाम के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। घटना के बाद परिजनों और विश्व हिंदू परिषद (VHP) एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिल्डर और ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

 

 मिसरोद थाने के सामने रामधुन, दो दिन में कार्रवाई का मिला आश्वासन

 

न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार और विश्व हिंदू परिषद ने मिसरोद थाने के सामने रामधुन का आयोजन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि दोषी बिल्डर और ठेकेदार के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर बड़ी संख्या में मजदूर, परिजन और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ. रजनीश कश्यप ने हस्तक्षेप करते हुए आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर उचित कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। इसके बाद रामधुन का शांतिपूर्ण समापन कर दिया गया।

 

पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप, संगठन ने दी बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

 

रामधुन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के भोजपुर जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के समय एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस व्यवहार को लेकर संगठन जिला महामंत्री सुरेंद्र कीर एवं संगठन ने नाराज़गी जताई है और चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे डीबी मॉल के पास इससे बड़ा प्रदर्शन करेंगे। संगठन ने स्पष्ट किया कि गरीब मजदूर परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है और वे इसके लिए आंदोलन जारी रखेंगे।