8 वर्षीय बालक 33 केवी लाइन के करंट में झुलसा, हरदा रेफर

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 

 सिराली। रविवार की शाम करीब 6:00 बजे सांई मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल के ऊपर मकान से करीब चार-पांच फीट सामने से निकली 33 केवी लाइन के संपर्क में आने से 8 वर्षीय बालक बुरी तरह झुलस गया। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम यश युग पिता भीम 8 वर्ष अपने निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचा यहां छत पर पड़े पर्दे के पाइप उठाने के दौरान मकान के सामने से निकली 33 केवी लाइन के संपर्क में आने से पाइप के दो टुकड़े हो गए और बालक के शरीर का बायां हिस्सा कंधे और हाथ सहित सहित करंट की चपेट में आ गया। तेज धमाके के बाद पड़ोसियों ने बाहर आकर देखा तो करंट से घायल बालक छत पर कराह रहा था। घटना के बाद बालक यश को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस संबंध में डॉक्टर रूपेंद्र गुर्जर ने बताया कि बालक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया है। करंट की चपेट में आने से बालक के शरीर का बांया हिस्सा 30% तक झुलस गया।

 घटना की जगह मकान के सामने से 33 केवी लाइन और इसके ठीक नीचे से 11 केवी दो लाइने एक साथ निकली है घटना के समय 11 केवी लाइन बंद थी। इधर मौके पर कई अन्य निर्माणाधीन मकान भी इसी तर्ज पर विद्युत लाइनों के सामने से कहीं निर्माण हो रहे हैं तो कहीं 

 विद्युत लाइनों के सामने सुरक्षा मापदंडों को दरकिनार कर धड़ल्ले से बालकनी का निर्माण किया जा रहा है।