बांके बिहारी यादव समाज की बैठक सम्पन्न — नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों को दी गई बधाई
बांके बिहारी यादव समाज की बैठक सम्पन्न — नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों को दी गई बधाई
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल — आज बांके बिहारी यादव समाज द्वारा अर्जुन नगर स्थित तुलसी टावर के सामने मंदिर के सभा हाल में दोपहर 2 बजे समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विकास और आगामी युवक–युवती परिचय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न सुझाव और विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान समाज के अध्यक्ष श्री गंगा सागर यादव जी द्वारा श्री रोहित कुमार यादव को युवा प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री अजय यादव को युवा भोपाल जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर समन्वय समिति के अध्यक्ष श्री सूरज सिंह यादव, सचिव श्री राजेंद्र यादव, कार्यकारिणी सदस्य श्री विमलेश यादव, श्री रामबाबू यादव, श्री नन्हेलाल यादव, श्री नागेश्वर यादव, श्री लक्ष्मण यादव, श्री गजेंद्र यादव, श्री गगन बिहारी यादव, श्री मुरारी यादव, श्रीमती वंदना यादव, श्री मुकेश सिंह यादव, श्री वीरेंद्र यादव, श्री अर्जुन यादव सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
दोनों नव नियुक्त अध्यक्षों ने समाज के संगठन को सशक्त और संगठित रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
