360 गोत्रयी खटीक समाज संगठन की प्रांतीय बैठक सम्पन्न हुई
360 गोत्रयी खटीक समाज संगठन की प्रांतीय बैठक सम्पन्न हुई
भोपाल हेडलाइंस – संतोष योगी की रिपोर्ट
99932 68143
भोपाल। आज श्री 360 गोत्रयी खटीक समाज संगठन की प्रांतीय बैठक MLA रेस्ट हाउस खंड क्रमांक–2 में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री हरिशंकर खटीक जी ने की।
इस अवसर पर बैरसिया विधायक माननीय श्री विष्णु खत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संयोजक श्री ह्रदेश किरार, पूर्व पार्षद श्री राजेश खटीक, श्री रामसेवक तरेटिया सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष श्री महेश पहलवान ने किया, जबकि मंच संचालन का कार्य श्री सुरेन्द्र खत्री ने किया।
इस दौरान श्री रमेशचंद चक, श्री सीताराम चौहान एवं प्रदेशभर से आए समाजजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
बैठक में सभी वक्ताओं ने समाज में एकता बनाए रखने और संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में श्री सत्यनारायण दिलवारिया एवं श्री गौरीशंकर पाखरिया द्वारा आकर्षक छायांकन प्रस्तुत किया गया।
जय खटीक समाज!
