भोपाल में पेंशनरों का हक़ की हुंकार 8 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क में होगा विशाल धरना दीपावली तक मांगें नहीं मानीं तो 26 जनवरी से प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
भोपाल में पेंशनरों का हक़ की हुंकार 8 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क में होगा विशाल धरना दीपावली तक मांगें नहीं मानीं तो 26 जनवरी से प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। वर्षों से लंबित मांगों को लेकर अब प्रदेश के पेंशनर सड़कों पर उतरने जा रहे हैं। ऑल प्रगतिशील पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने घोषणा की है कि 8 अक्टूबर को राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क, तुलसी नगर में प्रदेशभर के हजारों पेंशनर विशाल धरना देंगे।संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर दुबे ने बताया कि पेंशनरों की प्रमुख मांगों में बकाया 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता, मृत पेंशनर के परिजन को 1 लाख 25 हजार रुपये की राहत राशि, बेरोजगार बच्चों को पीला राशन कार्ड, 31 दिसंबर और 30 जून को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि का लाभ, तथा एरियर का त्वरित भुगतान शामिल हैं।
दुबे ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने दीपावली से पहले इन मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो 26 जनवरी से प्रदेशव्यापी व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की आवाज़ अब अनसुनी नहीं की जा सकती — “हम अपने सम्मान और अधिकार की लड़ाई शांति से भी लड़ेंगे, और जरुरत पड़ी तो सड़कों पर भी उतरेंगे।”
