भव्य शोभायात्रा में गूंजा ‘जय वाल्मीकि’, जगह-जगह हुआ स्वागत शमशुल हसन बल्ली बोले – शाहजहानाबाद चौराहे पर लगेगी वाल्मीकि जी की प्रतिमा, खर्च उठाएगी ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी
भव्य शोभायात्रा में गूंजा ‘जय वाल्मीकि’, जगह-जगह हुआ स्वागत
शमशुल हसन बल्ली बोले – शाहजहानाबाद चौराहे पर लगेगी वाल्मीकि जी की प्रतिमा, खर्च उठाएगी ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। वाल्मीकि उत्सव मेला समिति, भोपाल द्वारा मंगलवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शिव कालका मंदिर, पानी की टंकी, शाहजहानाबाद से प्रारंभ हुई। यात्रा में भगवान वाल्मीकि, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के राष्ट्रीय संरक्षक शमशुल हसन बल्ली और राष्ट्रीय अध्यक्ष दानिश खान का समिति की ओर से साफा बांधकर एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
श्री बल्ली ने कहा, “यदि सरकार शाहजहानाबाद चौराहे पर स्थान प्रदान करे, तो भगवान श्री वाल्मीकि जी की प्रतिमा का निर्माण और स्थापना का पूरा खर्च हमारी कमेटी स्वयं वहन करेगी। हम सरकार से कोई फंड नहीं मांगेंगे, बस भूमि उपलब्ध कराई जाए।” उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि समस्त समाज के मार्गदर्शक हैं और उनकी प्रतिमा का सार्वजनिक स्थान पर होना आवश्यक है।
शोभायात्रा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर आयोजन समिति से अध्यक्ष सुनील भगत चौहान, सचिव चिमनलाल चावरिया, उपाध्यक्ष जितेंद्र पारोचे, संयोजक चैन सिंह चौहान, मंत्री दीपक डागर, महा पंचायत अध्यक्ष अमित झा, कोषाध्यक्ष भगवान दास, भंडारा समिति अध्यक्ष चिंटू सरवन, भोपाल उत्सव मेला समिति अध्यक्ष शेखर सरवन, प्रवक्ता नितेश चनाल सहित अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
