राजधानी भोपाल बनी गौमांस की मंडी, बजरंग दल ने जताया विरोध — 25 थानों का किया घेराव
राजधानी भोपाल बनी गौमांस की मंडी, बजरंग दल ने जताया विरोध — 25 थानों का किया घेराव
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल भोपाल विभाग ने राजधानी भोपाल में बढ़ती गौहत्या, गौमांस व्यापार और गोवंश तस्करी की घटनाओं के विरोध में बड़ा आंदोलन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने राजधानी के 25 थानों का एक साथ घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम विरोध ज्ञापन सौंपा।
बजरंग दल ने कहा कि बीते दिनों ऐशबाग, हबीबगंज, निशातपुरा, परवलिया सड़क, बिलखिरिया और सुखी सेवनिया थाना क्षेत्रों में लगातार गौवंश हत्या और तस्करी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे सकल हिंदू समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि भोपाल जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस इन घटनाओं पर कठोर कार्रवाई करे और भविष्य में इनकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए।
विहिप और बजरंग दल ने कहा कि मध्य प्रदेश में गौवंश हत्या रोधी कानून लागू होने के बावजूद, राजधानी में पुलिस प्रशासन की लापरवाही और मिलीभगत से गौहत्यारे व तस्कर सक्रिय हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल राजधानी की सड़कों पर बड़ा आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करेगा।
मांगें —
गौहत्यारों व तस्करों के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई हो।
तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को राजसात किया जाए।
पुलिस प्रशासन को सख्ती से निगरानी और कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं।
जारीकर्ता:
विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल, भोपाल विभाग
