प्रगतिशील महाऋषि वाल्मीकि कल्याण समिति द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन वाल्मीक मोहल्ला, नई छावनी पठार, आदमपुर, रायसेन रोड, भोपाल (मध्य प्रदेश)
प्रगतिशील महाऋषि वाल्मीकि कल्याण समिति द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
वाल्मीक मोहल्ला, नई छावनी पठार, आदमपुर, रायसेन रोड, भोपाल (मध्य प्रदेश)
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। प्रगतिशील महाऋषि वाल्मीकि कल्याण समिति भोपाल द्वारा रामायण के रचियता श्री श्री 118 महाऋषि वाल्मीकि जी के समारोह के उपलक्ष्य में एक भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन वाल्मीकि मोहल्ला, नई छावनी पठार, अदनपुर, रायसेन रोड, भोपाल (मध्य प्रदेश) में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएँ एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष प्रशांत पाठक ने भाग लिया। उन्होंने समाज के उत्थान और युवाओं के प्रोत्साहन हेतु ₹50,000 की राशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ महावीर सिंह तथा प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष ऋषि वाल्मीकि स्वामी जी भी महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर छावनी पठार पहुंचे और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिनेश करोसिया ने की।
दिनेश करोसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी न केवल रामायण के रचियता थे, बल्कि उन्होंने समाज को शिक्षा, संस्कार और समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना, युवाओं को शिक्षा की ओर प्रेरित करना और एकजुट होकर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना है। करोसिया ने यह भी कहा कि आने वाले समय में समिति भोपाल शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में जनजागरण कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर और प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे आयोजन करेगी।
इस अवसर पर समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे —
उपाध्यक्ष राकेश सकत, सचिव नीरज मारोटिया, कोषाध्यक्ष जगदीश नरवारे, संचालक बाबूलाल लोहद, संयोजक संध मैना, सहसंयोजक मनोज नहारिया, मंत्री रवि तमोली, संयुक्त सचिव नीरज खरे, तथा अन्य सक्रिय सदस्य — पप्पू पवार, मनोज सहेले, राजू नन्हेट, अर्जुन चौहान, राजू चौहान, गोलू बिलर वान, दीपक मैहुआ, मौनू बागोर, श्रेया सोही, अजन गाधिका आदि उपस्थित रहे।
समिति की ओर से सभी आगंतुकों का स्नेहपूर्वक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महर्षि वाल्मीकि जी के भजन, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
वाल्मीक मोहल्ला, नई छावनी पठार, आदमपुर, रायसेन रोड,
भोपाल (मध्य प्रदेश)
