पेंशनरों ने अम्बेडकर पार्क भोपाल में दिया धरना, रखीं 2% महंगाई भत्ता और अन्य मांगें सुधीर दुबे बोले – वित्त विभाग की लापरवाही से पेंशनरों का हो रहा शोषण
पेंशनरों ने अम्बेडकर पार्क भोपाल में दिया धरना, रखीं 2% महंगाई भत्ता और अन्य मांगें
सुधीर दुबे बोले – वित्त विभाग की लापरवाही से पेंशनरों का हो रहा शोषण
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। प्रदेशभर से आए सैकड़ों पेंशनर्स प्रतिनिधियों ने बुधवार को अम्बेडकर पार्क, भोपाल में ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश के बैनर तले एकदिवसीय धरना दिया। इस दौरान पेंशनरों ने शासन से कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं।
धरने में पेंशनरों ने शासकीय कर्मचारियों के समान 2% महंगाई भत्ता देने, पेंशनर की मृत्यु पर ₹1,25,000 की अनुग्रह राशि, पेंशनरों के बेरोजगार या कम वेतन पर कार्यरत बच्चों के लिए पीले राशन कार्ड जारी करने, तथा 30 जून और 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक वेतनवृद्धि का लाभ और एरियर का तुरंत भुगतान करने की मांग रखी।
एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर दुबे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन के आदेशों के प्रति वित्त विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “विभागीय अधिकारियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है, जिसके चलते प्रदेश में वृद्ध और असक्त पेंशनरों का शोषण लगातार जारी है।”
इस आंदोलन में भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, होशंगाबाद, जबलपुर, बैतूल, गुना और ग्वालियर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से पेंशनर्स प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया और अंत में सरकार से शीघ्र निर्णय लेकर पेंशनरों को राहत देने
की अपील की गई।
