सेवा पखवाड़ा अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु बीरबल परमार सम्मानित

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मध्य प्रदेश द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

 

संतोष योगी की खबर

99932 68143

 

भोपाल — सेवा पखवाड़ा अभियान (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्य प्रदेश द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन वनवासी कल्याण परिषद, एकलव्य संकुल, महाराणा प्रताप नगर, भोपाल में किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरु प्रो. एस. के. जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में बी. एस. बाजपेई, चेयरमैन मदर टेरेसा स्कूल भोपाल, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनीष शर्मा, सीएमएचओ भोपाल ने की। इस अवसर पर सेवा भारती के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामेंद्र सिंह, श्रीमति दीपशिखा गोयल, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यगण तथा अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान बरकतउल्ला विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूटीडी-यूआईटी इकाई द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान में किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए विश्वविद्यालय इकाई के कैम्पस एम्बेसडर बीरबल परमार को सम्मानित किया गया।

 

इस सम्मान से विश्वविद्यालय परिवार एवं एनएसएस इकाई में हर्ष का माहौल देखा गया। समारोह ने समाजसेवा के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करने का संदेश दिया।