छिंदवाड़ा में आयोजित हुई श्री अन्न के मूल्य वर्धित व्यंजन आधारित कार्यशालाएँ

 

संतोष योगी की खबर

99932 68143

 

छिंदवाड़ा।

सर्च एंड रिसर्च डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल (MPCST) के सहयोग से छिंदवाड़ा के विभिन्न महाविद्यालयों में "वैल्यू एडेड मिलेट्स प्रोडक्ट्स" विषय पर कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया।

 

ये कार्यशालाएँ क्रमशः आईपीएस कॉलेज, सोनी कॉलेज, शासकीय पीजी कॉलेज एवं शासकीय लॉ कॉलेज, छिंदवाड़ा में जून से सितंबर तक आयोजित हुईं। प्रत्येक कार्यशाला की अवधि 5 दिन रही, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर मिलेट्स (श्री अन्न) के पोषण, स्वास्थ्य, उद्यमिता और मूल्य संवर्धन से जुड़े पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

 

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर युवतियों और महिलाओं को पोषण सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करना है।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल पारंपरिक ज्ञान से परिचित कराया गया बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ उन्हें उद्यमिता के नए अवसरों की ओर भी प्रोत्साहित किया गया।

 

सर्च एंड रिसर्च डेवलपमेंट सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए महाविद्यालय परिवार ने इसे छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताया

 

एक्सपर्ट के रूप में भूमिशा ओर्गेनिक्स से प्रतिभा तिवारी, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ डी सी श्रीवास्तव, टूरिज्म क्षेत्र के एक्सपर्ट मो. वाजिद उपस्थित रहे । 

सर्च एंड रिसर्च डेवलपमेंट सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ मोनिका जैन ने कहा कि इस तरह के प्रोग्राम न केवल श्री अन्न को दैनिक भोजन का हिस्सा बनाएंगे, मूल्य वर्धित उत्पाद युवाओं और बच्चों को भी पसंद आयेंगे। इन कार्यशालाओं में पैकेजिंग एवं बाजर की जानकारियां भी दी गई, युवतियां मिलेट व्यंजनों को बनाना सीख कर अपना व्यवसाय शुरू कर सकती है ।