मजदूर संघ का सताई वार्ता तंत्र कोच फैक्ट्री में हुई तीसरी पी.एन.एम. बैठक कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा, कई मांगों पर बनी सहमति
मजदूर संघ का सताई वार्ता तंत्र कोच फैक्ट्री में हुई तीसरी पी.एन.एम. बैठक कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा, कई मांगों पर बनी सहमति
संतोष योगी की खबर
99932 68143
कोच फैक्ट्री में आज मजदूर संघ और रेल प्रशासन के बीच तीसरी पी.एन.एम. (Permanent Negotiation Machinery) बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मजदूर संघ के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव डी.पी. सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष के.एन.डी. श्रीनिवास, कोषाध्यक्ष विवेक सिंह यादव, संगठन सचिव अरविंद वर्मा, एवं सदस्य आशिष पुरोहित, ब्रजेश यादव, नितिन सिंह, पंकज दमाडे, दिनेश शर्मा, अजय चौकसे, रामेश्वर मीना और राम सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
रेलवे आवासों की दुर्दशा सुधारने की मांग
कैंटीन सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता
कर्मचारियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु इंडस्ट्रियल आर.ओ. वाटर लगाने की मांग
दिव्यांग कर्मचारियों के लिए पदोन्नति एवं ब्रेल लिपि युक्त कंप्यूटर उपलब्ध कराने की मांग
आउटसाइड मेंटेनेंस स्टाफ को इंसेंटिव योजना से जोड़ने की मांग
रेलवे अस्पताल से संबंधित समस्याओं पर चर्चा
कर्मचारियों की यूनिफॉर्म आपूर्ति से जुड़ा मामला
रेल संस्थान से जुड़े विभिन्न प्रकरणों पर विमर्श
प्रशासन भवन में प्रिंटर कार्ट्रिज से संबंधित मुद्दे
स्टोर विभाग की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा
बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर रेल प्रशासन ने सहमति जताई है, जबकि अन्य लंबित मामलों के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
