करणी सेना की नारी शक्ति को नई दिशा: किरण सिंह राठौड़ बनीं मध्यप्रदेश महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष
करणी सेना की नारी शक्ति को नई दिशा: किरण सिंह राठौड़ बनीं मध्यप्रदेश महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल, श्री राजपूत करणी सेना में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए संगठन ने श्रीमति किरण सिंह राठौड़ को मध्यप्रदेश महिला इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति करणी सेना के संस्थापक स्व. लोकेन्द्र सिंह कालवी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा की सहमति से की गई है। प्रदेश प्रभारी श्री दिलीप सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री सहेन्द्र सिंह ने किरण सिंह राठौड़ को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में हर्ष की लहर दौड़ गई है। परशुराम सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील पांडे, भोपाल जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह सुरेंद्र सिंह विक्रम सिंह ठाकुर संजय सिंह ठाकुर सहित संगठन से जुड़े सैकड़ों करणी सैनिकों ने उनका भव्य स्वागत किया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर रागिनी राजपूत, सचिन राजपूत, मधु, बबली, सविता, संध्या, रश्मि समेत कई गणमान्य महिलाओं एवं समाज सेवियों ने किरण सिंह राठौड़ को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में महिला इकाई और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय भूमिका में नजर आएगी। श्रीमति किरण सिंह राठौड़ ने अपने नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों व सिद्धांतों के अनुरूप महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, समाज सेवा और स्वाभिमान की रक्षा हेतु समर्पित रहेंगी।
इस नियुक्ति से यह स्पष्ट होता है कि करणी सेना न केवल युवाओं और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है, बल्कि नारी शक्ति को भी नेतृत्व में आगे लाकर सामाजिक बदलाव की मजबूत आधारशिला रख रही है।
