समाजसेवी एवं शासकीय अधिकारी रहे श्री प्रभाकर दाणी का निधन

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

भोपाल। अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि प्रवीण दाणी एवं प्रफुल्ल दाणी के पिताजी, सम्माननीय श्री प्रभाकर दाणी जी का आज सायं निधन हो गया।स्व. दाणी जी शांत स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी शिक्षा हरदा में पूर्ण की थी और मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं समाज सेवा विभाग में शासकीय सेवाओं का दायित्व निष्ठा पूर्वक निभाया।उनकी अंतिम यात्रा कल सोमवार, दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे उनके निज निवास गोल्डन पाम, बगली रोड से प्रारंभ होकर मिसरोद मुक्ति धाम (नोबल हॉस्पिटल के सामने) पहुँचेगी।

परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।

स्वर्गीय प्रभाकर दाणी जी अपने पीछे भरापूरा परिवार, स्नेहीजनों और शुभचिंतकों को छोड़कर गए हैं।

ऊँ शांति... शांति...

शोकाकुल परिवार

प्रवीण दाणी (पुत्र) – 9993514116

प्रफुल्ल दाणी (पुत्र) – 9630058866