निशांत कुमार नन्दा- वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं श्रीमती किरण-सचिव द्वारा संस्था के बैंक खातों में लगे होल्ड को हटवाने एवं संस्था सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुये अपने पद से त्यागपत्र दिया 

 

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

 

 

भोपाल दिनांक 11/10/2025 को संस्था के दो पदाधिकारियों, श्री निशांत कुमार नन्दा- वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं श्रीमती किरण-सचिव द्वारा संस्था के बैंक खातों में लगे होल्ड को हटवाने एवं संस्था सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुये अपने पद से त्यागपत्र देना उचित समझा।

 

बैंक में कुछ संचालकों द्वारा यह ऑब्जेक्शन लगाय गया था कि संस्था में नये पद बनाये गये है। इस हेतु श्री निशांत कुमार नन्दा जी एवं श्रीमती किरण जी ने अपना बड़पन्न दिखातें हुये संस्था के अपने पद से संस्था अध्यक्ष श्री बंसत कुमार जी को त्यागपत्र दे दिया है। उन्होने त्यागपत्र देते हुये कहा कि "संस्था हमारे लिये सर्वोपरि है न कि पद, अगर हमारे त्यागपत्र देने से इस समस्या का समाधान होता है तो आज हम अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव के पद से त्यागपत्र देतें है और संचालक के पद पर रहते हुऐ संस्था के हितों के लिये कार्य करते रहेंगे। जिससे संस्था के समस्त कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।