साईं निकेतन विद्या मंदिर में बच्चों ने किया अखंड रामायण पाठ धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए विद्यार्थियों की प्रेरणादायक पहल

 

सिराली/भोपाल हेडलाइंस संवाददाता संजय योगी की खबर 

 

श्री साईं निकेतन विद्या मंदिर में रविवार को विद्यार्थियों द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पूरे दिन विद्यालय परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से श्रीरामचरितमानस का पाठ किया। इस अवसर पर बच्चों के साथ शिक्षकों और अभिभावकों ने भी श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में धार्मिक, नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करना है, ताकि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहे।

कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।