जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने पार्षदों को सौंपी मतदाता सूची निरीक्षण की जिम्मेदारी सिराली में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने पर भी दिया जोर
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने पार्षदों को सौंपी मतदाता सूची निरीक्षण की जिम्मेदारी
सिराली में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने पर भी दिया जोर
सिराली/भोपाल हेडलाइंस संवाददाता संजय योगी की खबर
सिराली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं के नेतृत्व में आज रविवार को सिराली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करना था।
इस अवसर पर सिराली के वार्डों के पार्षद प्रत्याशी रहे साथी उपस्थित रहे। बैठक वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुकुमचंद भायरे के निवास पर आयोजित की गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में मतदाता सूची के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि “हर कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि सही नाम जुड़ें और गलत नाम हटाए जाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे और वोट चोरी की कोई संभावना न रहे।”
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुकुमचंद भायरे, के निवास पर बैठक की गई इस अवसर पर सुरेशचंद अग्रवाल, सिराली ब्लॉक अध्यक्ष नागू पटेल, बहादुर सिंह राजपूत, शकुनतला अग्रवाल, रमेश मालवीय, दिनेश भायरे, भगवान राजपूत, नारायण सिंह, गोलू मंसूरी, शहीद मुंडा, रियाज खान, दिनेश राजपूत, मुकेश पुनासे, गणेश राजपूत, सचिन बरेठा, हयात पटेल, रामकृष्ण चौरे, महेंद्र सिंह राजपूत, भागवत राजपूत, गोपाल सेठ अग्रवाल, उमा बाई, नारायण पटेल, राकेश कुशवाहा, ज्योति बाई, कविता बाई सहित अनेक कांग्रेसी साथी उपस्थित रहे।बैठक में संगठन को मजबूत करने और आने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर रणनीतिक चर्चा भी
की गई।
