अधिवक्ता की अभद्र टिप्पणी और न्यायपालिका पर हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी का पुतला दहन प्रदर्शन
अधिवक्ता की अभद्र टिप्पणी और न्यायपालिका पर हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी का पुतला दहन प्रदर्शन
भोपाल / संतोष योगी की खबर
भोपाल में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), भीम आर्मी एकता मिशन और सर्व समाज के सदस्यों ने अधिवक्ता अनिल मिश्रा द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में शांतिपूर्ण पुतला दहन प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन 10 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1 बजे लिली टॉकीज चौराहा, भोपाल पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व इंजी. सत्येन्द्र विद्रोही (प्रदेश अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी — मध्यप्रदेश) ने किया। इस अवसर पर अरविन्द मालवीय (संभाग प्रभारी), अजय नारनवरे श्रीधार (कार्यकारी जिला अध्यक्ष, भोपाल) सहित पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता अनिल मिश्रा द्वारा डॉ. अंबेडकर जी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। यह न केवल देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं को आहत करती है, बल्कि समाज में नफरत और असहिष्णुता का वातावरण भी उत्पन्न करती है।
इसी क्रम में नेताओं ने हाल ही में घटित भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने की घटना को भी अत्यंत शर्मनाक, असंवेदनशील और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह कृत्य न केवल देश की न्यायिक व्यवस्था और सर्वोच्च पद के प्रति घोर अनादर का प्रतीक है, बल्कि संपूर्ण संवैधानिक व्यवस्था पर हमला है।
ऐसे कृत्य राष्ट्र के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करते हैं और समाज में यह गलत संदेश देते हैं कि कानून और संविधान का सम्मान अब सुरक्षित नहीं रहा।
आयोजकों ने मांग की कि इस प्रकार की घटनाओं में लिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि संविधान की मर्यादा और न्यायपालिका की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को न्यायोचित कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा, साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
---
मुख्य पदाधिकारी उपस्थित:
इंजीनियर सत्येन्द्र विद्रोही — प्रदेश अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), म.प्र.
अरविन्द मालवीय — संभाग प्रभारी
अजय नारनवरे श्रीधार — कार्यकारी जिला अध्यक्ष, भोपाल
विलास वले — प्रदेश सचिव
सत्येन्द्र विमल — प्रदेश संगठन मंत्री
रंजित दमले — जिला अध्यक्ष
नित्यान डोंगरे — जिलाध्यक्ष, भीम आर्मी
धर्मेन्द्र अहिरवार — रायसेन जिला अध्यक्ष
अजय नारनवरे — पूर्व जिला अध्यक्ष
अमरीश राहुल, अरविन्द जाटव, आशुतोष अहीरवार, अर्जुन अहिरवार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
