स्वच्छता, पवित्रता एवं लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी के क्रम में सरस्वती मंदिर प्रांगण में चलाया गया छठ घाट स्वच्छता अभियान

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल। बिहार सांस्कृतिक परिषद् के तत्वधान में छठव्रती श्रद्धालुओ द्वारा छठ महापर्व की तैयारी हेतु रविवार 12 अक्टूबर 2025 को सरस्वती मंदिर प्रांगण, ई सेक्टर, बरखेड़ा में छठ घाट स्वच्छता अभियान वृहद पैमाने पर चलाया गया। परिषद् के कार्यकर्ताओ एवं श्रद्धालुओं द्वारा स्वच्छ्ता एवं पवित्रता का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा स्थल की पवित्रता अक्षुण रखते हुए छठ वर्ती श्रद्धालु एवं भक्तो की सुविधा हेतु यह अभियान चलाया गया जिसमे मुख्य रूप से प्राचीन कुआं की सफाई किया गया सर्वप्रथम नहाय खाय एवं खरना में कुएं का पूजन एवं सावर का उपयोग होता है। इस अवसर पर संयोजक सतेंद्र कुमार ने कहा कि परंपरा अनुसार इस महापर्व में स्वच्छता एवं पवित्रता का विशेष ध्यान रखना होता है। महापर्व के सभी चरणों मे प्रकृति प्रदत्त वस्तुओं का प्रयोग होता है एवं प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित रहता है। केवल बनस्पतियों के बने सामग्री ही उपयोग करते है। बांस के बनाये सूपा और दौरा का उपयोग किया जाता है। छठ पूजा पर्यावरण संरक्षण का पर्याय है। 

 बिहार सांस्कृतिक परिषद् म. प्र. शासन से पंजीकृत एवं भेकनिस, भेल, भोपाल से संबद्ध सबसे बड़ा सांस्कृतिक एवं गैर राजनैतिक संगठन हैं जिसमे भोपाल के भोजपुरी, मैथली एवं मगही भाषी दो लाख लोग जुड़े है।

 वर्ष 1960 में स्थापित सरस्वती देवी मंदिर प्रांगण, ई. सेक्टर, बरखेड़ा मे निर्मित चारो सूर्यकुंड मे छठ महापर्व के भव्य आयोजन परिषद द्वारा विगत 65 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व इस वर्ष 25 अक्टूबर 2025 को नहाय–खाय से प्रारम्भ होकर 26 अक्टूबर को लोहण्डा/संझत/खड़ना तथा 27 अक्टूबर को भगवान सूर्य का संध्या अर्ध्य एवं

 28 अक्टूबर 2025 को उषा अर्ध्य देने के पश्चात सम्पन्न होगा। 27 अक्टूबर को संध्या 4 बजे से एवं 28 अक्टूबर को प्रातः 5 बजे से छठ मैया के मधुरिम गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति पटना के प्रसिद्ध लोकगायक कलाकार की समूह द्वारा भोजपुरी साहित्य अकादमी के सहयोग से किया जाएगा।

 परिषद द्वारा वर्ष भर में अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किया जाता है साथ ही जनसेवा हेतु निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सालय तथा निम्न आय वर्ग वाले परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए दो विद्यालय डॉ राजेन्द्र प्रसाद एवं सम्राट अशोक प्री प्रा विद्यालय सफलता पूर्वक संचालित किया जाता हैं।

विगत वर्ष म.प्र. शासन के मंत्री एवं गोविंदपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर के निर्देश पर नगर निगम, भोपाल एवं भेल भोपाल नगर प्रशासन के निर्देश पर उक्त छठ पूजनोत्सव पर समुचित व्यवस्था की गयी थी। स्वच्छता अभियान के आयोजन में मुख्य रूप से आर के सिंह, कीर्ति सिंह, संजय साह, सुरुचि कुमार, सूर्य कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, रामनंदन सिंह, प्रभात कुमार, सौरभ सिंह, अनिल कुमार, रामस्नेही साहनी, मनोज पाठक, राजेश साह, राकेश सिंह, कृष्णा कुमार, सौरभ पाठक, अमित शर्मा एवं कार्यकर्तागण शामिल थे।

धन्यवाद!

सादर

सतेन्द्र कुमार

संयोजक