झूठी शिकायत के विरुद्ध पुलिस को दिया आवेदन विनायक परिसर सोसायटी का मामला
झूठी शिकायत के विरुद्ध पुलिस को दिया आवेदन
विनायक परिसर सोसायटी का मामला
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल, विनायक परिसर सोसायटी के रहवासियों ने थाना शाहपुरा में आशाराम शर्मा द्वारा की गई झूठी शिकायत के विरुद्ध आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने कहा कि विनायक परिसर रहवासी समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह राजपूत सोसायटी की पड़ी रिक्त भूमि की सुरक्षा करते आ रहे हैं.
इस भूमि पर 11 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे आशाराम शर्मा मंदिर से लगी भूमि पर खुदाई एवं कॉलम खड़े करने का प्रयास कर रहे थे, जिस पर अध्यक्ष होने के नाते मनोज सिंह राजपूत एवं सचिव डी.पी. दुबे एवं कुकरेजा एवं दीपेश सक्सेना
रहवासियों ने बताया कि इसके बाद सभी सदस्यों ने लिखित में थाना शाहपुरा में झूठे प्रकरण के सम्बन्ध में आवेदन प्रस्तुत करते हुये पूरी स्थिति से अवगत कराते हुये पत्र दिया एवं मामले की जांच कर न्यायपूर्ण कार्यवाही करने का आग्रह किया है,
एवं अन्य लोगों ने आशाराम शर्मा, उमाकांत शर्मा, ठेकेदार पंकज शुक्ला एवं राधा शर्मा से कहा कि आप यहां अतिरिक्त भूमि पर कोई निर्माण कार्य न करें, जिस पर आशाराम शर्मा गालियां देने लगे एवं रॉड उठाकर मारने का प्रयास किया और स्वयं वही गिर गए, वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें उठाया और पानी पिलाया तथा सभी ने मिलकर मामले को शांत किया.
सभी रहवासी 1 घंटे तक उनके साथ वहीं पर रहे, इसके बाद सभी रहवासी अपने अपने घरों पर चले गये.
यह पूरी घटना कॉलोनी के सी.सी.टी.वी. कैमरे में रिकार्ड है, जो कि सभी लोग देख सकते हैं. बाद में ज्ञात हुआ कि उन्होंने सोसायटी के अध्यक्ष मनोज सिंह राजपूत एवं मिक्की कुकरेजा के विरुद्ध थाना शाहपुरा में प्रकरण दर्ज कराया है.
